चित्रकूट, मार्च 1 -- चित्रकूट। संवाददाता एएसपी सत्यपाल सिंह ने सरधुवा थाने के निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। गुणवत्ता में अनदेखी होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई अजहर जमाल, अनंत तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...