जहानाबाद, अप्रैल 16 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय खजूरी के समीप निर्माणाधीन प्रयोगशाला भवन की जांच गुरुवार को की गई। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के असिस्टेंट इंजीनियर एके सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं पाए जाने पर उन्होंने संवेदक के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई। जांच में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की पुष्टि होने पर कार्यस्थल पर गिराए गए ईंटों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही त्रुटिपूर्ण निर्माण कार्य को तोड़कर पुन: सही तरीके से निर्माण कराने का आदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पूर्णिया में 10 हजार रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक अभियंता रंगे हाथों गिरफ्तार असिस्टेंट इंजीनियर ने स्पष्ट निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.