जमुई, जनवरी 12 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई के ऐतिहासिक गिद्धौर में बन रहे प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य कर रहे कर्मियों से जानकारी ली। पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। हालांकि विधायक श्री रावत भवन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने कर्मियों को बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। बता दें की झारखंड के बड़े ठेकेदार निरंजन राय की कंपनी द्वारा गिद्धौर में करीब 18 करोड़ की लागत से प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। गिद्धौर के ऐतिहासिक कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम से सटे जमीन पर भवन का निर्माण चल रहा है। अब तक पुराने भवन में अंचल और प्रखंड कार्यालय कार्यरत था। विधायक श्...