कौशाम्बी, जनवरी 30 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा में अमृत-02 अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल आपूर्ति परियोजना का निरीक्षण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगति का जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश संबंधित को दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने डीएम को बताया कि अमृत-02 अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल आपूर्ति परियोजना में लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। एक ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है व 02 ओवरहेड टैंक निर्माणाधीन है। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम (नगरीय) से दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि निर्माणाधीन पेयजल आपूर्ति परियोजना के कार्य में तेजी लाकर 30 जून तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर दिया जाए। पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क को मोटरेबल कर दिया जाए। इतना ही नहीं अधिशासी अधिकारी क...