बलिया, जनवरी 28 -- बेल्थरारोड (बलिया)। इलाके के तुर्तीपार के मुजौना के पास सरयू नदी पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बुधवार को हादसा हो गया। स्ट्रक्चर गिरने से निर्माण कार्य में लगे चार मजदूर घायल हो गये। घायलों में बिहार के रहने वाले अमीर अंसारी (42), इस्माइल (26), नूर मोहम्मद (40) और अब्दुल्लाह (20) शामिल है। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि मुजौना के पास सरयू नदी पर बन रहे ओवरब्रिज के पिलर निर्माण के दौरान सरिया का स्ट्रक्चर गिरने से मजदूर घायल हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.