निर्माणाधीन पुल का गार्डवाल ध्वस्त, जांच व कार्रवाई की मांग
बोकारो, सितम्बर 1 -- बोकारो। चंदनकियारी प्रखंड में निर्माणाधीन पुल के गार्डवाल ध्वस्त होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय महासचिव एवं चंदनकियारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन रजवार ने मंगलवार को उपायुक्त बोकारो को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि पथ निर्माण विभाग, बोकारो प्रमंडल द्वारा एनएच-218 को एनएच-32 से जोड़ने वाली हुटुपाथर-मिर्धा पीडब्ल्यूडी सड़क पर घाघरी और कालियादाग के समीप खालिसा नदी पर लगभग 1.90 करोड़ रुपये की लागत से पुल एवं संपर्क पथ का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि पुल के एप्रोच रोड के लिए बनाया गया गार्डवाल निर्माण के कुछ ही दिनों बाद रविवार को ध्वस्त हो गया, जिससे निर्माण कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.