उन्नाव, मई 9 -- असोहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कालूखेड़ा असोहा मार्ग स्थिति अजयपुर गांव के पास गुरुवार देर रात निर्माणाधीन पुलिया से बाइक टकराने से युवक जख्मी हो गया। लखनऊ थाना मोहनलालगंज के गौरा गांव के रहने वाले करण पुत्र सुखलाल असोहा थाना क्षेत्र के गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। गुरुवार देर रात कालूखेड़ा असोहा मार्ग पर अजयपुर गांव स्थिति मोड़ के पास निर्माणाधीन पुलिया से टकरा कर गिर गया। घायल करण काफी देर तक पड़ा रहा। मार्ग से निकल रहे लोगों ने उसे देखा तो एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस चालक ने घायल को सीएचसी असोहा पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर, मौत यह भी पढ़ें- ऑटो की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल यह भी पढ़ें- सड़क द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.