हरदोई, अप्रैल 25 -- पिहानी। जेबीगंज रोड पर वाजिदनगर गांव के निकट निर्माणाधीन पुलिया के चलते बने वैकल्पिक मार्ग पर उड़ता धूल का गुब्बार मुसीबत बना हुआ है। सबसे अधिक दिक्कत धूल से एलर्जी वालों को हो रही है लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी न तो निर्माण कार्य ही पूरा हो सका है। न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बताया जाता है कि कई महीनों से पुलिया निर्माणाधीन है। इसके चलते पड़ोस से ही एक वैकल्पिक मार्ग आवागमन के लिए बनाया गया था। उक्त मार्ग पर धूल के चलते निकलने वाले वाहनों के पीछे उड़ता धूल का गुब्बार राहगीरों को परेशान कर रहा है। यह भी पढ़ें- अधूरी सड़क निर्माण से बढ़ी परेशानी, सीएम से हस्तक्षेप की मांग स्कूली छात्र छात्राओं के अलावा बुजुर्गों को भी यह दिक्कत दे रहा है। मुख्य मार्ग होने के कारण इस रोड से जेबीगंज, अब्दुल्लानगर, नारीखेड़ा, राभा,...