निर्माणाधीन पुलिया पर ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
बिजनौर, मई 28 -- चंदक। गांव शहबाजपुर से मंडावर जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब भारी सामान से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय पुलिया पर निर्माण कार्य में मजदूर पानी पीने नल पर गये थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई दिनों से यहां हादसे की आशंका बनी हुई थी। सड़क संकरी होने और निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही से लगातार खतरा बना हुआ था। आखिरकार बुधवार को वही हुआ जिसका खतरा बना हुआ था।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिया निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराया जाए तथा निर्माण पूरा होने तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगे ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- ओवरलोड मिट्टी से भरी ट्रॉली से टूटी पुलिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.