पीलीभीत, मई 21 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया। भाकियू ने यूरिया खाद की आवश्यकता पर जोर दिया। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया गया। किसान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा और एडीएम (न्यायिक) रोशनी यादव ने की। किसान दिवस में किसानों और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। भाकियू के प्रतिनिधि गुरदीप सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में गन्ने की फसल में यूरिया की जरूरत है। किसानों को यूरिया की उपलब्धता कराई जाए। पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर कई पुलियां निर्माणाधीन है, जिन्हें बरसात से पहले दुरस्त कराया जाए। यह भी पढ़ें- फूंके ट्रांसफार्मर और गन्ना बकाया को लेकर किसान दिवस में हंगामा भाकियू टिकैत के जिल...