शामली, जनवरी 5 -- डीएम अरविन्द कुमार चौहान एवं एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को जनपद के ऊंचा गांव में 233.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नई पीएसी वाहिनी के आवासीय एवं अनावासीय भवनों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि पीएसी वाहिनी के निर्माण कार्य की शुरुआत 16 अगस्त 2024 को की गई थी, जबकि इसकी पूर्णता की निर्धारित तिथि 15 अगस्त 2026 है। जिलाधिकारी ने टाइप-5 बिल्डिंग, बी-2 बिल्डिंग एवं 300 क्षमता वाले बैरक का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माणाधीन लैब का भी जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत कॉन्फ्रेंस हॉल से हुई, जहां प्रोजेक्ट मैनेजर सूबेदार सिंह यादव द्वारा 3-डी मॉडल के माध्यम से साइट प्लान एवं निर्माण कार...