रायबरेली, जून 15 -- बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के बछरावां थानाक्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे रामपुर सुदौली गांव में बीती रात निर्माणाधीन पानी की टंकी के चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक व पुलिस की टीम ने जांच शुरू की है। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। बछरावां थानाक्षेत्र के ठकुरानखेड़ा मजरे रामपुर सुदौली गांव का रहने वाला बिंदा प्रसाद पुत्र राम सजीवन (40) गांव के बाहर जल जीवन मिशन के तहत बन रही टंकी में चौकीदारी का काम करता था। बीती रात वह खाना खाकर पानी टंकी पर चौकीदारी करने चला गया। सुबह जब आसपास के लोग वहां पर गए तो बिंदा प्रसाद का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन पानी की टंकी के चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या उसके सिर व चेहरे पर धारदार हथियार के निश...