भदोही, जनवरी 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में चल रही पांच निर्माणाधीन परियोजनाओं का मंगलवार को डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक और सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इसमें जो भी कमियां मिली उसे प्राथमिकता के आधार पर सही कराने को निर्देशित किए। जीएसटी भवन, साइबर थाना, पुलिस विभाग का आवासीय भवन, ज्ञानपुर बस स्टेंड भवन और जिला स्टेडियम में टायलेट, चेंजिंग रूम, बाक्सिंग व कुश्ती हाल के निर्माण कार्य की जांच की गई। डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच कराते हुए मानक के अनुरूप कार्य कराने को निर्देशित किए। इस दौरान डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से राज्य कर विभाग का सरपतहा में निर्माणाधीन जीएसटी भवन, सागररायपुर सीखापुर में निर्माणाधीन पुलिस विभाग का आवासीय भवनों का निर्माण मल्टीस्टोरी स्ट्रक्चरल (जी 12), निर्माणाधीन ज...