गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) अधिकारियों की लापरवाही की वजह से निर्माणाधीन स्थलों पर बैरिकेडिंग के नाम पर लीपापोती की जा रही है। इस वजह से हादसे का खतरा बना हुआ है। इसकी जानकारी होने के बावजूद न तो लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है और न ही ठेकेदार कंपनी पर। शुक्रवार को हिन्दुस्तान टीम ने सेक्टर-68 से लेकर सेक्टर-80 तक निर्माणाधीन बरसाती नालों और सीवर लाइन का निरीक्षण किया। इन दोनों को डालने के लिए 15 फीट से लेकर 20 फीट तक खुदाई की गई है। बैरिकेडिंग के नाम पर किसी निर्माणाधीन स्थल के बाहर हरे रंग का पर्दा टांग दिया है तो कहीं पर आसपास से बैरीकेड उठाकर लीपापोती कर दी गई है। इन निर्माणाधीन स्थलों पर सरिये निकले हुए हैं। रात के समय स्ट्रीट लाइट का अभाव है। ऐसे में यदि कोई बाइक या...