मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की समस्याओं के समाधान व विकास कार्यों की गति तेज होगी। इसको लेकर गुरुवार को डीएम ने पहले बेला स्थित बियाडा कक्ष में नगर निकायों की बैठक की फिर अमृत योजना के तहत निर्माणाधीन नाले का औचक निरीक्षण किया। मालीघाट, बीएमपी छह व कन्हौली इलाके में कार्यस्थल पर पहुंचे। अधिकारियों से काम में तेजी लाने को कहा। बुडको के परियोजना निदेशक को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने की हिदायत दी। आसन्न गर्मी के मौसम को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने हर घर नल जल योजना का काम जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया। जलसंकट दूर करने के लिए गर्मी शुरू होने से पहले बचे हुए घरों को नल से जोड़ना जरूरी है। जिले के सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में लंबित घरों ...