सिद्धार्थ, मई 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को नौगढ़ स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज एवं छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सीएनडीएस ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि छात्रावास की क्षमता 140 छात्राओं की होगी तथा परिसर में चार लेक्चर हॉल भी बनाए जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि टेक्निकल टीम गठित कर कार्यों की जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.