लखनऊ, मार्च 23 -- गोमती नगर स्थित निर्माणाधीन नगर निगम मुख्यालय भवन का सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण में सामने आया कि केंद्रीय कार्यशाला के पुराने भवनों को खाली कराने के निर्देश जुलाई 2024 में दिए जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई पूरी नहीं हुई है। इस पर महापौर ने चीफ इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाई और नाराजगी जताई। अधिकारियों की मौजूदगी में तत्काल भवन खाली कराने और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई। महापौर ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित ...