मऊ, अप्रैल 28 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट-मधुबन पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी है। निर्माण के चलते उड़ रही धूल से पूरे मार्ग पर दिन में ही धुंध जैसा माहौल बन जा रहा है। हालात यह हैं कि लोगों का सड़क पर चलना और सांस लेना तक दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर उठ रहे धूल के गुबार से कुछ ही पलों में कपड़े खराब हो जा रहे हैं। खासकर विवाह समारोह में जाने वाले लोग रास्ते में ही परेशान हो जा रहे हैं। दुपहिया चालकों को आंखों में धूल जाने से हादसे का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ी धूल, नाराज लोगों का विरोध प्रदर्शन गुलशन गोलू, मनोज कुमार व सुमित्रा ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही धूल नियंत्रण के कोई इंतजाम किए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.