समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- समस्तीपुर। जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में बीते चार दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है। निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर भी एक स्थान पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। हालांकि स्थानीय लोग उक्त स्थल पर पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- गंगा ने पार की डेंजर लाइन, घर-द्वार से लेकर सड़क तक पानी ही पानीबाढ़ से प्रभावित क्षेत्र इधर, पानी बढ़ने के कारण प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी डुमरी, बघरा, बरियारपुर, राजपुर जौनापुर, उत्तरी डुमरी, जलालपुर व विशनपुर बेरी पंचायत के सैकड़ों लोग हाजीपुर- बाछवाडा़ वाटरबेज बांध पर अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ शरण ले रखे है। मटिऔर, जौनापुर, दक्षिणी डुमरी पंचायत जाने वाली सड़कों पर पानी चढ़ा है, नाव से लोग आ जा रहे हैं। किसान मवेशियों को लेकर ...