भागलपुर, जून 19 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती-बाखरपुर-बाबूपुर मुख्य मार्ग पर स्थित चौखंडी पुल सड़क निर्माण को लेकर पुल निर्माण निगम सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में विभाग के स्क्यूटिव इंजीनियर, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, आरओ मनोहर कुमार, प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष हरेराम शर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, भाजपा नेता ऋषिकेश सिंह आदि ने निर्माणाधीन चौखंडी पुल का स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। बीडीओ ने तकनीकी टीम से पुल की डिजाइन, चौड़ाई, ऊंचाई एवं निर्माण की गुणवत्ता आदि की विस्तृत जानकारी ली। बीडीओ ने निगम के अधिकारियों को कहा कि शुक्रवार को अंचल अमीन से निर्माणाधीन स्थल की मापी कराई जाए। इससे पुल की वास्तविक अलाइनमेंट सीमा स्पष्ट हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...