देहरादून, जनवरी 7 -- जिलाधिकारी सविल बंसल ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई। समीक्षा में खुलासा हुआ है कि मौके पर 175 श्रमिकों के सापेक्ष केवल 125 श्रमिक ही कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा जून 2026 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में हरिद्वार रोड स्थित निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई व परियोजना से जुड़े अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।सीपीडब्लूडी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि निर्धारित 175 श्रमिकों के सापेक्ष वर्तमान में केवल 125 श्रमिक ही कार्...