सुल्तानपुर, जून 12 -- करौंदीकला (सुल्तानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर में करोड़ो रुपए की लागत से बन रहे गुदरा पुल सवालों के घेरे में है। निर्माण कार्य में कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार की आशंका उस समय उजागर हुई, जब पुल के बीम में अचानक गहरी दरार (क्रैक) दिखाई दी। यह घटना न केवल निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि संभावित बड़े हादसे की चेतावनी भी देती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह "दरार" महज एक तकनीकी खामी नहीं, बल्कि पूरे निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं की झलक है। गनीमत रही कि समय रहते यह खामी सामने आ गई, अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन गुदरा पुल पर भ्रष्टाचार का साया, बीम में दरार से खुली पोल का आरोप है कि संबंधित विभाग मामले को दबाने और लीपापोती करने में जुटा हुआ है। पुल...