गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर। अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल ने मंगलवार को जटेपुर रेलवे कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री और रेलवे स्टेशन के मल्टी-लेवल पार्किंग और निर्माणाधीन वाणिज्यिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री के बिल्डिंग की संरचना, वीडीसी एवं डक्ट कार्य आदि का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव दिए। इसके बाद उन्होने गोरखपुर जं. स्टेशन के मल्टी-लेवल पार्किंग की व्यवस्था एवं निर्माणाधीन वाणिज्यिक ब्लॉक एवं अन्य भवनों में बनाए जा रहे रैम्प का अवलोकन किए। सभी कार्यों को स्वीकृत ड्राइंग के अनुसार करने पर बल दिया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा, लखनऊ भुवनेश सिंह, मुख्यालय एवं लखनऊ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बाल विहार फूड पार्क को पुन...