गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। द्वारका एक्सप्रेसवे निर्माता कंपनी एलएंडटी अधिकारियों ने शनिवार देर शाम एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवेलपमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उन्हें फुटपाथ और साइकिल ट्रैक पर व्याप्त कमियों के बारे में बताया। शनिवार सात मार्च को आपके अपने 'हिन्दुस्तान' ने 'एक्सप्रेसवे पर साइकिल ट्रैक अनदेखी का शिकार' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। आसपास विकसित रिहायशी सोसाइटियों ने आरोप लगाया था कि इस एक्सप्रेसवे पर साइकिल ट्रैक और फुटपाथ अनदेखी के शिकार हैं। साइकिल ट्रैक को लेकर नाममात्र सांकतिक बोर्ड लगे हैं। साइकिल ट्रैक पर भारी मात्रा में मिट्टी जमा है। कई जगहों पर साइकिल ट्रैक क्षतिग्रस्त अवस्था में है।मामला सामने आने क...