सराईकेला, मार्च 12 -- सरायकेला,संवाददाता। डीसी ने निर्माणाधीन सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने, निर्माणाधीन और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्ती भ्रमण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जेएआरडीसीएल के पदाधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाते हुए सभी मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके। डीसी नीतीश कुमार सिंह बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने, सड़क अधोसंरचना के सुधार से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ...