सीतापुर, फरवरी 26 -- बिसवां देहात, संवाददाता। मानक विहीन विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने राजाकरनाई गांव का निरीक्षण किया। बीडीओ ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए कार्य दुबारा कराने के निर्देश दिए। शिकायत कर्ता अमन ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि इंटरलॉकिंग निर्माण व सड़क पटान सहित सोलर पैनल, स्ट्रीट लाइट, डस्टबिन, नल आदि कराये गए कार्यो को लेकर उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की थी। गुरुवार को खंड विकास अधिकारी सुमित सिंह ने ग्राम राजाकरनाई का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत मे कराये गये विकास कार्यो इंटरलॉकिंग, सड़क खड़ंजा आदि को खुदवा कर जांच की। कमी मिलने पर जिम्मेवार अधिकारियो को फटकार लगाते हुए दुबारा कार्य कराकर कमियों को दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव उदय प्रताप सिंह को श...