औरैया, फरवरी 18 -- कुदरकोट, संवाददाता। विकासखंड एरवाकटरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर खास में निर्माणाधीन आरसीसी सड़क पर कार दौड़ा दी गई। कार सपा के पूर्व मंत्री की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा रामपुर खास में करीब 100 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि 12 फरवरी को दोपहर लगभग तीन बजे एक सफेद रंग की कार निर्माणाधीन सड़क के बीच से निकाल दी गई। जिससे नई बन रही सड़क की सतह को नुकसान पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता की ओर से कुदरकोट थाने में दी गई तहरीर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.