मेरठ, अप्रैल 9 -- दौराला में सकौती हाईवे स्थित निर्माणाधीन नवोदय हॉस्पिटल में गुरुवार दोपहर लिफ्ट इंस्टॉलेशन के दौरान अचानक तीसरी मंजिल से लिफ्ट नीचे आ गिरी। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, नियमों की अनदेखी कर और सुरक्षा नियमों का बिना पालन किए ही काम कराया जा रहा था। इसे लेकर जांच बैठा दी गई है। गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा सकौती हाईवे पर जमीन किराए पर लेकर नवोदय हॉस्पिटल नाम से अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को निर्माण स्थल पर लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा था। इस दौरान भावनपुर के किनानगर निवासी करण और अझौता निवासी अंकित लिफ्ट इंस्टॉलेशन का काम कर रहे थे। दोपहर के समय अचानक लिफ्ट तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई, जिसके साथ दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.