हापुड़, फरवरी 6 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित एक निर्माणाधीन हाॅस्पिटल से काॅपर का तार चोरी कर फरार हो गए एक आरोपी को मोहल्ले पटेल नगर में लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया आरोपी लोगों के आने पर प्रथम मंजिल से कूद गया था। जिस कारण उसके चोट लगी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला पटेल नगर में एक अस्पताल का निर्माण हो रहा है। शुक्रवार की सुबह को एक युवक वहां पहुंचा और वहां लगे एसी के तार चोरी करने लगा। इसी बीच चौकीदार के आने पर आरोपी प्रथम मंजिल से कूद लिया। उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह मोहल्ले पटेल नगर में भागते भागते पहुंच गया। जहां लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। मोहल्लेवासियों ने 112 पर काॅल कर पुलिस को बुलाया और घटना की ...