लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में मिट्टी धंसी, मजदूर की मौत दूसरा घायल विभूतिखंड इलाके में एनटीपीसी कार्यालय के सामने गुरुवार सुबह निर्माणाधीन अस्पताल आरोग्यम मेडिकेयर के बेसमेंट में खुदाई के दौरान मिट्टी खिसक गई। मिट्टी में दबने से 35 वर्षीय मजदूर लक्ष्मी शंकर अ‌वस्थी की मौत हो गई जबकि साथी तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार बिना मिट्टी के टीले (दीवार) में बैरीकेडिंग से रुकावट किए खुदाई करा रहा था। घटना की जानकारी पर आला अफसर पहुंचे। दमकल, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर मजदूरों को निकाला। एसीएम सचिन वर्मा ने मृतक आश्रित परिवार को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।मृतक और घायल की जानकारी इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह के मु...