निर्माणधीन भवन को किया सील
रुडकी, मई 18 -- लंढौरा। शिकारपुर में एचआरडीए की टीम ने निर्माणधीन भवन को सील किया है। ग्राम प्रधान पति का आरोप था कि भवन का निर्माण सरकारी भूमि पर किया जा रहा है। शिकारपुर में एक व्यक्ति पहले बनाए गए भवन पर दो मंजिल मकान का निर्माण कर रहा था। ग्राम प्रधान पति का आरोप था कि मकान का निर्माण ग्राम समाज की भूमि पर किया हुआ है। अब उसी के ऊपर दो मंजिल मकान का निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को लिखित शिकायत कराई गई थी। सोमवार को रुड़की रुड़की प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य को रुकवा कर मकान को सील कर दिया। टीम में जेई रिया सुपरवाइजर परखर अग्रवाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.