श्रावस्ती, मार्च 7 -- श्रावस्ती, संवाददाता। विकासखंड गिलौला के बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड केशवापुर पजावा व बी-पैक्स नेवरिया समिति का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण हुआ। इसमें निर्मल कुमार वर्मा नेवरिया व शालिनी देवी केशवापुर पजावा की अध्यक्ष चुनी गई। केशवापुर पजावा में निर्वाचन अधिकारी प्रदीप उपाध्याय की देख रेख में सभी पदों पर सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर आम सहमति बन जाने से शालिनी देवी पत्नी रवि कुमार, उपाध्यक्ष पद पर राजवंती देवी पत्नी धर्मवीर का चयन हुआ। इसके साथ ही समिति के संचालक सदस्य पदों पर प्रेम कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप कुमार, पुजारी जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार और लवकुश निर्वाचित घोषित हुए। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं गिलौला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.