नई दिल्ली, जून 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में यमुना पुनर्जीवीकरण परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और निर्मल यमुना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों का साझा संकल्प है तथा इसे शीघ्र पूरा करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को एकीकृत कार्ययोजना के तहत काम करना होगा। बैठक में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारों के साथ विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। गृह मंत्री ने कहा कि यमुना की स्वच्छता के लिए टुकड़ों में नहीं, बल्कि टीम भावना के साथ समन्वित प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने तीनों राज्यों को मिलकर यमुना नदी में निर्धारित मानकों के अनुरूप ईको-फ्लो सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बाय...