पलामू, अगस्त 8 -- मेदिनीनगर। झारखंड आंदोलन के अमर शहीद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस झामुमो जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय समिति सदस्य सन्नू सिद्दकी व संचालन जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी किया। झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सन्नू सिद्दकी ने कहा कि निर्मल महतो का पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उनका बलिदान झारखंड आंदोलन की अमूल्य विरासत है। उनके विचारों और संघर्ष के रास्ते पर चलकर झारखंड के हितों की रक्षा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह भी पढ़ें- तमाड़ में शहीद निर्मल महतो का बलिदान दिवस मना रंजन चंद्रवंशी ने कहा कि निर्मल...