निर्मल महतो के शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि
रांची, अगस्त 8 -- बुंडू, संवाददाता। झारखंड आंदोलन के महानायक और वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर शनिवार को ताऊ मोड़ स्थित निर्मल चौक में उलगुलान मोर्चा के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने निर्मल महतो के संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड की पहचान, अधिकार, जल-जंगल-जमीन और झारखंडी अस्मिता की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी शहादत झारखंडवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। यह भी पढ़ें- शहीद निर्मल महतो का संघर्ष सदैव प्रेरणा देता रहेगा: विधायक आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.