निर्मल दा का शहादत दिवस मनेगा
बोकारो, अगस्त 7 -- फुसरो। आजसू पार्टी फुसरो नगर समिति द्वारा अनुमंडली अस्पताल बेरमो के सामने शहीद निर्मल महतो चौक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आठ अगस्त को शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाने को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य महेंद्र चौधरी, फुसरो नगर अध्यक्ष महेश देशमुख व बोकारो जिला प्रभारी कमलेश महतो ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे। बताया कि 22 जून 1986 को ही झारखंड आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शहीद निर्मल महतो ने ही आजसू की स्थापना की थी। आर्थिक नाकेबंदी कर तत्कालीन केंद्र सरकार को बातचीत की मेज पर लाया था। तैयारी समिति में विक्की कुमार, विजय पासवान, शशि चौहान आदि भी सक्रिय हैं। इसके अलावा बेरमो में अन्य कई जगहों पर निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया जायेगा।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.