हरिद्वार, अप्रैल 14 -- कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में मंगलवार को बैसाखी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे में गुरुवाणी पाठ, शबद-कीर्तन और विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के बाद संगत को भोग प्रसाद वितरित किया गया। अखाड़े के अध्यक्ष ज्ञानदेव सिंह महाराज ने सभी को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बैसाखी सनातन संस्कृति का प्रमुख पर्व है। इसी दिन गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी के दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि बैसाखी पर्व पर आश्रमों, मठों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- केदली गुरुद्वारा में मनाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.