सुपौल, दिसम्बर 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता निर्मली थाना क्षेत्र 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना 4 दिसंबर की शाम लगभग 5 बजे हुई, जब पीड़िता अपनी मौसी से मिलकर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव का ही एक युवक और दो अन्य लोगों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले लिया।जानकारी के अनुसार, किशोरी को कई दिनों तक बाहर रखा गया और 9 दिसंबर को आरोपी पक्ष के परिजनों द्वारा घर के पास छोड़ दिया गया। इस दौरान किसी को जानकारी देने पर पीड़िता को धमकी भी दी गई। पीड़िता के परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर 26 दिसंबर को निर्मली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने ब...