अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या, संवाददाता। इंजेक्शन का ओवरडोज लगाने का आरोप लगने के बाद कार्रवाई का सामना कर रहे निर्मला हास्पिटल को अपना पक्ष रखने का मौका स्वास्थ्य विभाग ने दिया है। इसके लिए हास्पिटल को विभाग ने नोटिस जारी की है। विभागीय टीम ने सोमवार को हास्पिटल को यह नोटिस सौंपी। निर्मला हास्पिटल को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस देने का कारण कोर्ट द्वारा दिया गया आदेश बताया जा रहा है। इसी आदेश के आधार पर पक्ष रखने के लिए निर्मला हास्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने समय दिया है। अगर हास्पिटल के द्वारा दिए गये पक्ष से विभाग संतुष्ट होता है, तो हास्पिटल के पंजीयन की प्रक्रिया भी शुरु हो सकती है। इससे पहले आरोपों को लेकर तत्कालीन सीएमओ ने निर्मला हास्पिटल के पंजीयन को निरस्त कर दिया था। जिसको लेकर हास्पिटल कोर्ट गया था। सीएमओ डा. देवेन्द्र कुमार ने...