नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत खारिज कर दी। यह शिकायत आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा की तरफ से दाखिल की गई थी। खास बात है कि इस दौरान अदालत ने अंग्रेजी के शब्द 'Floccinaucinihilipilificationn' का भी इस्तेमाल किया है। समझते हैं कि इसका मतलब आखिर क्या है।क्या है Floccinaucinihilipilificationn का मतलब लाइव लॉ के अनुसार, कोर्ट ने कहा, 'यह शब्द है floccinaucinihilipilification, जिसका मतलब होता है, कोई ऐसी चीज जिसकी कोई कीमत न हो या जो बेकार हो। यह शिकायत और कुछ नहीं बल्कि वही शब्द है, जहां एक बेकार और बिना मतलब की बात को बहुत ज्यादा खींचा गया है।' इस शब्द को (Flok-si-naw-si-ni-hi-li-pi-li-fi-kay-shun) ऐसे पढ़ा जा सकता...