नई दिल्ली, अगस्त 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान नेपाल के पानी से लेकर बिहार के बजट और पर्यटन विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में भारत-नेपाल जल एवं बांध परियोजनां पर विस्तार से चर्चा की गई। बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राज्यसभा सांसद संजय झा भी इस बैठक में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार शाम को पटना से दिल्ली पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह वह राष्ट्रीय राजधानी में मोदी सरकार के मंत्रियों निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर के साथ अहम बैठक में शामिल हुए। सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास, राज्य की समृद्धि और जनहित से जुड़े विषयों को उन्होंने केंद्र ...