रांची, जून 20 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, हरमू रोड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत की प्राचीन पद्धति की ओर लौट रहा है और भारत इस क्षेत्र में विश्व गुरु बन चुका है। उन्होंने कहा कि राजयोग से मनुष्य के मानसिक व शारीरिक कष्ट दूर होते हैं, मन को शांति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। यह भी पढ़ें- आईएचएम रांची में विद्यार्थियों ने लिया नियमित योगाभ्यास का संकल्प यह भी पढ़ें- योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार : स्वामी संतोषानंद यह भी पढ़ें- जवानों ने किया योगाभ्यास व ध्यान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...