अररिया, जून 11 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कला पंचायत स्थित वार्ड संख्या 3 निवासी जगदीश स्व जगदीश यादव की 70 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी की मौत के मामले में उनके पुत्र के आवेदन पर भरगामा पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र यादव मृतका का सौतेला पुत्र बताया जा रहा है। वहीं प्राथमिक की दर्ज होने के बाद घटना में नया मोड़ आ गया है। पूर्व में घटना का कारण भू विवाद बताया गया था जबकि प्राथमिकी में घटना का मुख्य वजह आम चुनने को लेकर हुए विवाद के दौरान पेड़ पर फेंका गया पत्थर मृतका के सिर पर लगने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- निर्मला देवी की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार मृतका के पुत्र सुबोध कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया ह...