रांची, सितम्बर 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। निर्मला कॉलेज में जेवियर बोर्ड गतिविधि सप्ताह-2026 मंगलवार को शुरू हुआ। प्राचार्य डॉ सिस्टर ज्योति ने जेवियर बोर्ड के आदर्शों के बारे में बताया। पहले दिन छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाए। इसके बाद रक्तदान जागरुकता अभियान चलाया गया। छात्राओं ने रक्तदान के महत्व को नुक्कड़ नाटक से पेश किया। समाजसेवी अतुल गेरा ने रक्तदान के महत्व और उससे जुड़े अवैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी। जेवियर बोर्ड की ओर से आयोजित राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में भारत के 75 वर्ष में सामाजिक न्याय और श्रेष्ठता में कृत्रिम बुद्धि और शैक्षणिक सुधार के संदर्भ में जेवियर बोर्ड की भूमिका' पर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने निबंध लिखा। वहीं, छात्राओं ने विविधता के देश भारत के 75 वर्ष में डिजिटल नवाचार, पर्यावरण प्रबंधन और समावेशी शां...