रांची, अगस्त 31 -- रांची। निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल, एदलहातू में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा और सचिव सीमा शर्मा ने खेल को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और आत्मविश्वास का विकास होता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर ईएसआईसी में खेलकूद प्रतियोगिताएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...