रांची, मार्च 19 -- रांची। एदलहातु स्थित निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ गुरुवार को पारंपरिक पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और श्रद्धा के साथ पूजा में भाग लेते हुए नए सत्र के लिए सफलता, ज्ञान एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य विजय कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी छात्रों को अनुशासन, परिश्रम एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। सचिव सीमा शर्मा ने कहा कि नया सत्र नई उम्मीदों और अवसरों का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...