प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संध का 13 वर्ष बाद बुधवार को चुनाव कराया गया। चुनाव में कुल 433 शिक्षक वोटरों में 418 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर निर्वतमान अध्यक्ष निर्भय सिंह के साथ विशाल सिंह मैदान में थे। महामंत्री पद पर सुधीर कुमार मिश्र के साथ आस्तिक द्विवेदी प्रत्याशी थे। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए चिलचस्प मुकाबले में निर्भय सिंह ने 82 मतों से प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी विशाल सिंह को हराकर फिर से अध्यक्ष पद की कुर्सी हासिल की। महामंत्री पद के लिए सुधीर कुमार मिश्र ने 65 मतों से निकटतम प्रत्याशी आस्तिक द्विवेदी को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अब्दुल रसीद निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश पांडेय की निगरानी में हुआ। चुनाव के बाद शाम को परिणाम की घोषणा की गई।...