रुद्रपुर, जनवरी 29 -- खटीमा। देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ में हिन्द पब्लिक स्कूल के छात्र निर्भय सागर ने बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। वहीं गणतंत्र दिवस पर वन चेतना मैदान चकरपुर में आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में आर्यन सक्सेना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। प्रबंधक नीरज कुमार एवं प्रशासिका मंजू खन्ना ने दोनों विद्यार्थियों एवं कोच रंजीत मेहरा को बधाई दी। इस दौरान उप प्रधानाचार्या पूजा जोशी, नीमा कन्याल, उपासना बिष्ट, रेनू सिंह, रोली सक्सेना, पूजा पांडे, मनीषा उपाध्याय, पुष्पा धामी, रजत भटनागर आदि ने भी बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.