फतेहपुर, मार्च 7 -- फतेहपुर। रविवार को अहमदाबाद में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड होना है। जिसके चलते हर ओर तैयारियां की जा रही हैं, इन तैयारियों का बिजली आपूर्ति के बिना मजा अधूरा रह जाएगा। जिसके चलते चीफ तकनीकी वाराणसी ने निर्बाध आपूर्ति के लिए निर्देश जारी किए हैं। एसई अनिल वर्मा ने बताया कि फाइनल मैच के चलते सभी उपकेंद्रो के जेई को किए जाने वाले अनुरक्षण कार्य को पूरा किए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिससे वर्ल्ड कप के फाइनल में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसकी पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं जिससे लगने वाले प्रोजेक्टर आदि में क्रिकेट का आनंद लेने वालों को किसी प्रकार की परेशानियां न उठानी पड़ें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.