देवघर, मई 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड मुख्यालय से प्रतिनियुक्त महाप्रबंधक धनंजय कुमार की अध्यक्षता में ऊर्जा सचिव, सीएमडी जेयूवीएनएल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्बाध विद्युत आपूर्ति, शत प्रतिशत बिलिंग और शत प्रतिशत राजस्व कलेक्शन को लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान विद्युत आपूर्ति अंचल देवघर में 24 घंटे सातों दिन विद्युत आपूर्ति, 100 प्रतिशत बिलिंग, 100 प्रतिशत राजस्व कलेक्शन, ससमय खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने से संबंधित चर्चा बैठक में की गई। इस अवसर पर बैठक में विद्युत आपूर्ति क्षेत्र गिरिडीह के महाप्रबंधक प्रतोष कुमार, विद्युत आपूर्ति अंचल देवघर के विद्युत अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव,विद्युत कार्यपालक अभियंता महादेव मुर्मू, विद्युत कार्यपालक अभियंता अनिल वर्मा, विद्युत कार्...